Latest

सनशाइन अकादमी में संपन्न हुई स्पेल बी प्रतियोगिता, उत्साह के साथ बच्चों ने लिया भाग 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आज सनशाइन अकादमी रायवाड़ा में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस प्रतियोगिता में जहां प्ले ग्रुप के बच्चों ने अक्षर पहचानने, नर्सरी के बच्चे लेटर रिकॉग्निशन के साथ उसके साउंड को सीखा, वही जूनियर केजी के बच्चों ने टू वर्ड्स की स्पेलिंग और सीनियर केजी ने सी वी सी वर्ड्स को याद कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने स्पेलिंग बी में भाग लेने और प्रतिस्पर्धा के लिए आवश्यक अभ्यास से न केवल बच्चों को वर्तनी कौशल और पढ़ने की समझ विकसित करने में मदद मिलती है बल्कि उनके आत्मविश्वास और संचार कौशल को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही प्रतियोगिता में छात्रों को शब्दों की पहचान करनी होती है l स्पेलिंग बी प्रतियोगिताएं उच्चारण सुधारने और शब्दावली समृद्ध करने का एक अच्छा तरीका है। इस प्रतयोगिता के अंत में बच्चों को उनके परिणाम स्वरुप पहला, दूसरा, तीसरा स्थान देते हुए उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किये गये l इस प्रतियोगिता के दौरान स्कूल की इंचार्ज श्रीमति नजनीन ने परिणामस्वरुप अपने हाथो से बच्चों को बच्चों को प्रमाणपत्र दिए, और उनके भविष्य की मंगल कामना की। स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमति शबनम अख्तर ने स्पेल बी प्रतियोगिता के सन्दर्भ में कहा की हमारा लक्ष्य अपने बच्चों को एक मज़ेदार और उत्साहवर्धक माहौल में अपनी वर्तनी और सार्वजनिक बोलने के कौशल का अभ्यास करने में मदद करना है । हालांकि प्रत्येक कक्षा के अंत में एक विजेता की घोषणा की जाएगी, लेकिन हमारा ध्यान सभी को किसी भी स्थिति में खुलकर बोलने और स्पष्ट रूप से बोलने के लिए प्रोत्साहित करने पर है।

Back to top button