Site icon Yashbharat.com

दद्दा धाम प्राण प्रतिष्ठा: निगम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दिए विशेष निर्देश

IMG 20251110 WA0024

कटनी । दद्दा धाम प्राण प्रतिष्ठा: निगम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दिए विशेष निर्देश।श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम प्रांगण, दद्दा धाम, झिंझरी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारूद्राभिषेक एवं अमृतवाणी कथा के दौरान अत्यधिक संख्या में भक्तगणों के आगमन के दौरान सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने नगर निगम, पुलिस और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

जारी निर्देश द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि महोत्सव अवधि के दौरान 13 नवंबर तक कार्यक्रम स्थल पर चिकित्‍सकीय डॉक्टर मय स्टाफ एवं एंबुलेंस की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए।

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्‍वकर्मा को जनसामान्य की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने और यातायात की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। वहीं निगमायुक्‍त सुश्री तपस्‍या परिहार को पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की व्यवस्था करने और कार्यक्रम अवधि के दौरान फायरबिग्रेड (अग्निशमन वाहन) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version