katniमध्यप्रदेश

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष चालान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया,यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 1008 चालान कर 5 लाख से अधिक राशि का जुर्माना किया गया

 

 

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष चालान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया,यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 1008 चालान कर 5 लाख से अधिक राशि का जुर्माना किया गय

 

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात पुलिस द्वारा

कटनी जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष यातायात प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

 

अभियान के दौरान निरीक्षक अनूप सिंह थाना प्रभारी यातायात, उप निरीक्षक राजकुमार झारिया, उप निरीक्षक सुदामा दाहिया, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक राजकुमार, हिमांशु, रत्नेश एवं आरक्षक सुरेन्द्र सिंह द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर प्रभावी वाहन चेकिंग एवं यातायात निगरानी की गई।

 

यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत ट्रिपल सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बातचीत, रेड सिग्नल जंप, नो पार्किंग, वन-वे उल्लंघन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

 

इसके अतिरिक्त ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों का पालन करने के बजाय ट्रैफिक पुलिस से बचने या कार्रवाई से बचकर निकलने का प्रयास करते हैं, उनके विरुद्ध भी शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखते हुए ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तकनीकी निगरानी के माध्यम से निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

18 मई से 11 जून तक की गई प्रमुख चालानी कार्यवाही

धारा 185 (नशे की हालत में वाहन संचालन) 09, बिना हेलमेट 31, बिना नंबर प्लेट 97, बिना सीट बेल्ट 27, नो पार्किंग 203, रेड लाइट जंप 31, वन-वे में वाहन संचालन 41, खतरनाक स्थिति में वाहन खड़ा करना 31, ट्रिपल सवारी 173, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन संचालन 161 तथा अन्य धाराओं में कार्रवाई – 204

कुल चालान 1008 चालान किए गए हैं, एवं 5 लाख से अधिक की राशि का जुर्माना किया गया है।

 

अभियान के दौरान आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करें, जिससे “सुरक्षित शहर – सुरक्षित जीवन” के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।

 

कटनी यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

 

जनहित में अपील

हेलमेट और सीट बेल्ट — आपकी सुरक्षा कवच हैं।”वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग जानलेवा हो सकता है।”“सिग्नल का पालन करें — जीवन सुरक्षित रखें।” “आपकी सावधानी आपके परिवार की सुरक्षा है।” “यातायात नियमों का पालन करें — जिम्मेदार नागरिक बनें।” :::

Back to top button