एसपी ने रीठी थाना का किया औचक निरीक्षण — व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के निर्देश

Picsart 26 02 27 18 53 22 399

एसपी ने रीठी थाना का किया औचक निरीक्षण — व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के निर्दे

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शुक्रवार दोपहर थाना रीठी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर का बारीकी से अवलोकन कर साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक प्रबंधों की विस्तृत जांच की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि
जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ त्वरित निराकरण किया जाए।
थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं कार्यप्रणाली सुचारू रखी जाए। हवालात की साफ-सफाई, सुरक्षा और बंदियों के उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदार कार्यशैली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने, जनता से विनम्र व्यवहार रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण

थाना रीठी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट डांग चौराहा एवं जमुनिया मोड़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को रंबल स्ट्रिप (स्पीड ब्रेकर), चेतावनी बोर्ड, आवश्यक साइनेज तथा सड़क किनारे पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।