katniLatest

SP रेडियो जबलपुर जोन प्रांजलि ने किया कटनी में आकस्मिक निरीक्षण

कटनी। पुलिस अधीक्षक रेडियो प्रांजली शुक्ला जबलपुर जोन द्वारा आज रेडियो कार्यालय कटनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

जिसमें उनके द्वारा पुलिस रेडियो कार्यालय , पुलिस रेडियो गार्डन, सीसीटीवी वाहन, डायल हंड्रेड वाहन एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम नेटवर्क का निरीक्षण किया गया।

रेडियो कार्यालय द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई समीक्षा उपरांत दिशा निर्देश दिए गए।

समस्त कर्मचारियों की समस्या को सुना एवं निराकरण हेतु आश्वासित किया गया l इस निरीक्षण के दौरान पुलिस रेडियो कार्यालय से निरीक्षक हरिलाल चौधरी, उपनिरीक्षक पवन सिंह परमार, अजीत बाबू पटेल, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, रोहित दुबे, प्रधान आरक्षक चंदन आर्टिया, के के मिश्रा, दिनेश ठाकुर आरक्षक सीसीटीवी चालक सुशील दुबे एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे l

Back to top button