Site icon Yashbharat.com

सोनिया गांधी की तबीयत अब बेहतर, सर गंगा राम अस्पताल से जल्द हो सकती हैं डिस्चार्ज

sonia_rahul

सोनिया गांधी की तबीयत अब बेहतर, सर गंगा राम अस्पताल से जल्द हो सकती हैं डिस्चार्ज। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी पिछले 2 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है. सोनिया को रविवार देर शाम दिल्ली के प्रतिष्ठित सर गंगा राम अस्पताल (SGRH) में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की ओर से आज मंगलवार को जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक सोनिया की तबीयत स्थिर है. उनको पेट संबंधी समस्या है

अस्पताल की ओर से मंगलवार दोपहर एक बजे जारी बयान में बताया गया कि सोनिया गांधी (78) को उपचार का लाभ हो रहा है, लेकिन उनके अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने को लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है. अस्पताल के अनुसार, सोनिया को 15 जून (रविवार) को पेट से संबंधित समस्या को देखते हुए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अभी वो निगरानी प्रक्रिया में हैं।

खान-पान पर बारीकी से नजर: अस्पताल

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के हेल्थ अपडेट को लेकर सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर अजय स्वरूप ने बताया, “सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और इलाज के दौरान वह अच्छा कर रही हैं. वह पेट के संक्रमण से उबर रही हैं. साथ ही उनके खान-पान पर बारीकी से नजर भी रखी जा रही है और वे निगरानी में हैं।

 

Exit mobile version