सोनिया की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने कहा-चिंता की बात नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। वे शिमला के निजी दौरे पर थीं, जहां से उन्हें दिल्ली लाकर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया शिमला के निजी दौरे पर गई थी, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन उन्हें अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। उन्हें पेट संबंधी कोई समस्या हुई थी।

इसे भी पढ़ें-  YASHBHARAT.COM कार्यालय में विधि-विधान से हुआ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन, आकर्षक विद्युत साज सज्जा के बीच दीपों से जगमगाया कार्यालय

Leave a Reply

Scroll to Top