Site icon Yashbharat.com

Sohagpur Crime Breaking: तालाब के पास झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी

born baby

Sohagpur Crime Breaking: तालाब के पास झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी। शहडोल में सोहागपुर थाना क्षेत्र के पोनाग तालाब के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने जब झाड़ियों में बच्ची के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सोहागपुर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। नवजात बच्ची के शव को मेडिकल कालेज शहडोल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस शव फेंकने वालों की जांच कर रही है।

बेहद शर्म और सनसनी का माहौल

नवजात का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में बेहद शर्म और सनसनी का माहौल है। सरकार जहां लड़कियों को लेकर कई योजनाएं चला रही है। साथ ही समाज को जागरुक भी किया जा रहा है कि बेटियों को बोझ न समझें, लेकिन उसके बाद भी कई लोग बेटियों को बोझ समझते हैं और उसे पैदा होते ही या तो मार देते हैं या फिर फेंक देते हैं।

वहीं, इस पूरे मामले में सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडेय का कहना है कि पोनाग तालाब के पास झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने की खबर राहगीरों ने दी थी। इस पर मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version