Katni Breaking तालाब में उतराता मिला 17 साल की किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

wp 1694361025724

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार चौकी के ठरका टैंक में एक 16 से 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर ग्रामीणों ने टैंक में पानी में उतराता हुआ एक शव देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। उसके बाद मौके पर माधव नगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता सहित पुलिस बल पहुंचा और बेहद मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव की शिनाख्त विधि उपाध्याय के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी है।

news updating..

इसे भी पढ़ें-  दशहरा देखने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत,विलायतकला रोड पर हादसा, एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत