पंजाब में मंडप में दूल्हा देखते ही भड़की दुल्हन: बोली- ‘दिखाया कोई और, बारात में आया कोई और’, बिना फेरों के लौटी बारात

पंजाब में मंडप में दूल्हा देखते ही भड़की दुल्हन: बोली- ‘दिखाया कोई और, बारात में आया कोई और’, बिना फेरों के लौटी बारात

फिरोजपुर (पंजाब) / भोपाल: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शादी के मंडप में फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप है कि उसे फोटो में दूसरा लड़का दिखाया गया था, जबकि बारात लेकर कोई और लड़का आ गया। इसके बाद राजस्थान से आई बारात को बिना दुल्हन के ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

“मेरी जिंदगी का सवाल है, धोखा देकर नहीं कर सकती शादी”

यह घटना गुरुहरसहाय के गांव टीटू खेड़ा की है। राजस्थान के छतरगढ़ से गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची थी। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा, उसने शादी रोक दी।

दूल्हा पक्ष का आरोप: ‘पैसे ऐंठने का खेल और ब्लैकमेलिंग’

दूसरी ओर, राजस्थान से आए दूल्हे गुरसेवक सिंह और उनके परिजनों ने लड़की वालों पर धोखे और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है।

 मामले में पुलिस शिकायत की तैयारी

दूल्हा पक्ष ने कहा कि इस घटना से समाज में उनकी भारी बेइज्जती हुई है। वे लाखों रुपये खर्च करके बारात लेकर आए थे। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ गया है और मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्र में यह अजीबोगरीब शादी टूटने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version