FEATURED

सात फेरों से पहले टूटी शादी, दूल्हे को मांगनी पड़ी माफी; पुलिस की एंट्री से बिना दुल्हन लौटी बारात

 सात फेरों से पहले टूटी शादी, दूल्हे को मांगनी पड़ी माफी; पुलिस की एंट्री से बिना दुल्हन लौटी बारात। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शादी की रस्में शुरू होने से ठीक पहले पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम विवाह मंडप में पहुंच गई।

सात फेरों से पहले टूटी शादी, दूल्हे को मांगनी पड़ी माफी; पुलिस की एंट्री से बिना दुल्हन लौटी बारात

गोपनीय सूचना से खुला बड़ा मामला

112 नंबर पर मिली सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। किरावली क्षेत्र से आई बारात बिचपुरी स्थित फार्म हाउस में जैसे ही सात फेरों की तैयारी कर रही थी, तभी टीम मौके पर पहुंच गई।

 लड़की की उम्र निकली 16 साल

जांच के दौरान जब वधु पक्ष से उम्र से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो परिजन सही जवाब नहीं दे सके। बाद में जांच में सामने आया कि लड़की की उम्र सिर्फ 16 वर्ष है।इसके बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी।

बारात लौटी खाली हाथ

जैसे ही पुलिस पहुंची, शादी का माहौल अचानक सन्नाटे में बदल गया और दूल्हे को बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौटनी पड़ी।

बाल कल्याण समिति की कार्रवाई

किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया, जहां से परिजनों से कानूनी शपथ पत्र लिया गया कि भविष्य में बाल विवाह नहीं कराया जाएगा। फिलहाल लड़की को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की समय पर कार्रवाई से एक नाबालिग की जिंदगी को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। फिलहाल मामले की निगरानी जारी है और 15 दिन बाद फॉलो-अप रिपोर्ट ली जाएगी। यह मामला एक बार फिर बाल विवाह पर सख्ती और जागरूकता की जरूरत को उजागर करता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम