क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आया भूचाल: 71,000 डॉलर के पार पहुंचा बिटकॉइन, ट्रम्प के बयान से बाजार में ₹15 लाख करोड़ से ज्यादा का उछाल

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आया भूचाल: 71,000 डॉलर के पार पहुंचा बिटकॉइन, ट्रम्प के बयान से बाजार में ₹15 लाख करोड़ से ज्यादा का उछाल

भोपाल: ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में लगभग 11 फीसदी का बड़ा उछाल आया और यह 71,000 डॉलर (लगभग $71,730) के स्तर से ऊपर ट्रेड करने लगा। पिछले दो महीनों में बिटकॉइन का यह सबसे उच्चतम स्तर है। इस तेजी से कुल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब 190 बिलियन डॉलर (लगभग ₹15.8 लाख करोड़) की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 ट्रम्प के बयान से बदला बाजार का रुख

क्रिप्टो मार्केट में आए इस अचानक उछाल की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का टेक लीडर्स और क्रिप्टो इंडस्ट्री के अधिकारियों को दिया गया संबोधन है:

अन्य ऑल्टकॉइन्स (Altcoins) और ETF का हाल

बिटकॉइन के अलावा अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसीज में भी शानदार रिकवरी दर्ज की गई है:

 जानकारों की राय

कॉइनस्विच (CoinSwitch) के वीपी बालाजी श्रीहरि के अनुसार, बिटकॉइन का 71,000 डॉलर के लेवल को पार करना बेहद महत्वपूर्ण है। यह बाजार के लंबे समय से चले आ रहे कंसोलिडेशन से बाहर निकलकर व्यापक रिकवरी का संकेत देता है। डॉलर के कमजोर होने, ट्रेजरी यील्ड में कमी और ईटीएफ में आ रहे पैसों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को आगे भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version