Social Media पर हेटस्पीच से निपटने को तैयार AI
न्यूयॉर्क। सोशल मीडिया पर फैली नकारात्मक और घृणात्मक टिप्पणियों के कारण वर्तमान में यह मुद्दा बहस में आ गया है। विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा इसके लिए नियम बनाकर कार्रवाई भी की जा रही है। हालांकि, शोधकर्ता अब इससे निपटने के वैज्ञानिक तरीके भी खोज रहे हैं। वर्तमान में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) प्रणाली विकसित की है जो किसी भी समुदाय के खिलाफ घृणात्मक भाषणों को रोक सकती है।
अमेरिका की कर्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित यह एआइ प्रणाली सोशल मीडिया पर हजारों टिप्पणियों का तेजी से विश्लेषण कर सकती है। इसके साथ ही यह यह उन टिप्पणियों को पहचान भी सकती है जो सकारात्मक होती हैं।

