Site icon Yashbharat.com

परिवार के साथ रहेंगे तो मुस्कान बनी रहेगी,ढीमरखेड़ा पुलिस का मुस्कान अभियान

IMG 20251108 WA0015

परिवार के साथ रहेंगे तो मुस्कान बनी रहेगी,ढीमरखेड़ा पुलिस का मुस्कान अभिया

कटनी-आज ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पदमा पब्लिक स्कूल ढीमरखेड़ा के बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। अनोखे अंदाज में बच्चों को जानकारियां देते हुए थाना प्रभारी श्री चौबे ने उन्हें समझाया कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान रहे यही मुस्कान अभियान का उद्देश्य है और इसके लिए बच्चों को चाहिए कि वह हमेशा सुरक्षित वातावरण में रहे। यदि वह अपने परिवार के साथ रहते हैं तो उनके चेहरों पर हमेशा मुस्कान बनी रहेगी। अगर कोई लालच दे तो उसके बहकावे में बिल्कुल ना आए। अगर कोई बुरी नीयत से टच करता है तो उससे दूर हटे और जोर से शोर मचाए। श्री चौबे की यह बातें बच्चों ने बड़े ही रोचक तरीके से सुनी और उसका अनुसरण करने के लिए भी उन्हें प्रेरणा मिली।
आपको बता दें कि मुस्कान विशेष अभियान के तहत प्रदेश स्तर से 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं स्लिमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पद्मा पब्लिक स्कूल ढीमरखेड़ा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में मौजूद बच्चों को मनमोहक अंदाज में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की बच्चे भी थाना प्रभारी की बातें बड़े गौर से सुनते और तालियां बजाते दिखाई दिए।

Exit mobile version