Sipla Investment in MP: सिप्ला कंपनी पीथमपुर में 498 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
बैठक में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को पूर्व में दी गई सुविधाओं को जीएसटी लागू होने के बाद नए संदर्भ में तय किया गया है। इसके तहत कंपनी के प्रोत्साहन सहायता के साथ सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर बिजली की दर में छूट देने का निर्णय लिया गया है।
वहीं, सिप्ला कंपनी के पीथमपुर में 498 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को अनुमति दी गई। कंपनी इन्हेलर सहित अन्य चीजें बनाएगी। कंपनी ने 31 एकड़ भूमि भी चिन्हित कर ली है। आठ सौ लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। वहीं, केपिटल फूड कंपनी 288 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इससे चार सौ व्यक्तियों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। स्वराज शूटिंग कंपनी 168 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और चार सौ व्यक्ति प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त करेंगे। कंपनी ने नीमच के पास सात एकड़ भूमि की ले ली है। गुजरात की निकॉन कंपनी 33 करोड़ रुपये का निवेश करके टमाटर से जुड़े उत्पाद तैयार करेगी। इसमें डेढ़ सौ व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। ट्राइडेंट कंपनी 376 करोड़ रुपये का निवेश करके धागा बनाने की नई इकाई बनाएगी।
बुरहानपुर में होगा तीन सौ करोड़ रुपये का निवेश
वहीं, कपड़ा निर्माता कंपनी मेसर्स बुरहानुपर टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने तीन सौ करोड़ रुपये का निवेश बुरहानुपर में करने का प्रस्ताव दिया। कंपनी टेक्सटाइल परियोजना स्थापित करेगी। कंपनी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश मित्तल, रवि पोद्दार, वेदांत मित्तल, सुधीर पाटे औरर सुनील मोर ने बताया कि कंपनी की बुरहानपुर में नौ इकाइयां कार्यरत हैं।
वर्ष 2020-21 में कंपनी का टर्नओवर 221 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। परियोजना से एक हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।

