FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर रोक की मांग, सिख समुदाय ने MP हाई कोर्ट में याचिका दायर की
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर रोक की मांग, सिख समुदाय ने MP हाई कोर्ट में याचिका दायर की


कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर रोक !, सिख समुदाय ने MP हाई कोर्ट में याचिका दायर की भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के विरोध में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप है कि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। याचिका पर दो सितंबर को सुनवाई होगी, जिसमें कंगना रनौत, भारत सरकार, और अन्य को पक्षकार बनाया गया है।
याचिका पर दो सितंबर को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ सुनवाई करेगी। अधिवक्ता नरिंदर पाल सिंह रूपराह ने बताया कि याचिका में अभिनेत्री कंगना रनौत के अलावा भारत सरकार, सेंसर बोर्ड, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को पक्षकार बनाया गया है।
कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इमरजेंसी के बैन की मांग के बीच कंगना रनौत ने दावा किया है कि अभी तक फिल्म को CBFC से मंजूरी नहीं मिली है। फिल्म की कहानी 1975 में हुए इमरजेंसी पर आधारित है।
याचिका में इस तथ्य का उल्लेख किया गया है कि इमरजेंसी फिल्म की रिलीज से पूर्व ही देशभर का सिख समुदाय आक्रोशित हो गया है, क्योंकि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से चित्रित करने की आशंका है, इसीलिए इस फिल्म की रिलीज करने से रोकने की मांग की गई है।