AutomobileFEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, क्षेत्रवासियों धार्मिक आयोजन में पहुंचने की अपील
हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, क्षेत्रवासियों धार्मिक आयोजन में पहुंचने की अपील

कटनी । कल दिनांक 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर स्थित भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
मंदिर संचालन समिति के द्वारा 26 अगस्त को रात्रि 8 बजे से रामायण पाठ व भजन संध्या के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की सभी तैयारियां पूर्ण ली गई है।
उपनगरीय क्षेत्र छ्परवाह, मंगलनगर, आयुध निर्माणी, बिलगंवा की धर्म प्रिय जनता से आग्रह है कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।








