Site icon Yashbharat.com

श्रीदेवी के निधन पर ये क्या ट्वीट कर डाला कांग्रेस ने, लोगों ने लगाई लताड़

2018 2image 11 52 350006140deathsridevi ll

मुंबईः चुलबुली अदाकारा श्रीदेवी के असामयिक निधन से भारतीय फिल्म उद्योग से लेकर राजनीतिज्ञ तक सदमे में हैं। अपनी अदाओं के चलते श्रीदेवी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती थीं। हर कोई सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के इस तरह अकस्मात चले जाने पर ट्वीट कर दु:ख जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक ने ट्वीट किया। वहीं कांग्रेस श्रीदेवी के निधन पर ट्वीट कर विवादों में आ गई है। कांग्रेस ने श्रीदेवी पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए लेकिन अपने आखिरी ट्वीट में विवाद में आ गई। दरअसल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट किया, ‘श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हमें दु:ख है। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। उनके चाहने वालों के प्रति के हमारी गहरी संवेदना। उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था।’

 

कांग्रेस के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कहा कि पार्टी को अभिनेत्री पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, ‘उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्मश्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, कांग्रेस के अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस जो करती है, उसे उसकी परवाह नहीं होती है। केवल राजनीति ही उनके अंदर बची है।’ वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने कहा, ‘किसी की मौत पर तो कम से कम राजनीति मत करो।’ बता दें कि शनिवार को अभिनेत्री का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन ह गया। वे अपनी पति और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक पारिवारिक शादी में शिरकत करने पहुंची थीं।

 

Exit mobile version