Site icon Yashbharat.com

महामंडल विधान के समापन पर हाऊसिंग बोर्ड में निकली श्रीजी की शोभायात्रा

WhatsApp Image 2026 02 28 at 3.41.20 PM

कटनी(YASHBHARAT.COM)। श्री 1008 दिगम्बर जैन हाउसिंग बोर्ड मंदिर में अष्टांहिका महापर्व के तहत नंदीश्वर महामण्डल विधान के समापन अवसर पर विश्व शांति यज्ञ के पश्चात श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा धर्म प्रभावना हेतु मंदिर से प्रारंभ होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से होते हुये मंदिर परिसर में पहुंचकर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। जहां विधानकर्ता पंडित विकास शास्त्री ने बतलाया कि अष्टांहिका महापर्व वर्ष में तीन बार आते हैं। इस महापर्व पर धर्मानुरागी बन्धुओं एवं माताओं बहनों द्वारा सिद्धो की अराधना की जाती है। कार्यक्रम में पुण्र्याजक परिवार प्रसन्न कुमार जैन, श्रीमति चंदारानी जैन, अनुराग जैन, श्रीमति अर्चना जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, अनुदिशा जैन, अर्हन जैन, कैलाश सोगानी, श्रीमति सीमा सोगानी, संदेश जैन, डॉ.शिखर जैन, श्रीमति अलका जैन, श्रीमति सरिता जैन, श्रीमति तारा बाई जैन, श्रीमति सुनीता जैन, श्रीमति चन्द्रप्रभा जैन, डॉ. के.के.जैन, योगेश जैन, राजेश पाटनी, मुकेश कौशल, मगन जैन के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

Exit mobile version