Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Shocking: पिता ने खराब हैंडराइटिंग के लिए डांटा तो 6वीं के स्टूडेंट ने घर छोड़ा

भोपाल। पुलिस कुछ जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे की शांतुनी के बारे में कोई भी सुराग हाथ लग सके.

Untitled design 109
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में पिता की डांट के बाद एक छात्रा लापता हो गया. परिजन ने ऐशबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. 24 घंटे के बाद भी छात्र का सुराग नहीं मिला है.
सिमरन रेसीडेंसी में रहने वाला शांतुनी बैनर्जी 6वीं का छात्र है. वो कैंपियन स्कूल में पढ़ता है. बताया जा रहा है कि बुधवार को पिता अतुलचंद्र बैनर्जी ने गंदी हैंडराइटिंग को लेकर उसे डांट दिया. पिता की डांट के बाद शांतुनी ने घर की कुंडी बाहर से लगाई और कहीं चला गया.
अतुलचंद ने पड़ोसी से घर की कुंडी खुलवाई और बेटे की तलाश की, तो उसका सुराग नहीं मिला. पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है.
ऐशबाग पुलिस ने जिले के सभी थानों को छात्र के गायब होने की सूचना दी है. इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस निगरानी कर रही है. पुलिस कुछ जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे की शांतुनी के बारे में कोई भी सुराग हाथ लग सके.
वहीं, बेटे के अचानक घर छोड़ने की वजह से पूरा परिवार सदमे में है. वह भी शांतुनी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सभी रिश्तेदारों के यहां संपर्क कर पता लगाने की कोशिश में जुटे है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply