भाजपा को झटका: जीतू यादव ने प्राथमिक सदस्यता और महापौर परिषद से दिया इस्तीफा

11 01 2025 jitu yadav indore mp 2025111 1286

भाजपा को झटका: जीतू यादव ने प्राथमिक सदस्यता और महापौर परिषद से दिया इस्तीफा। इंदौर शहर में एमआईसी सदस्य जीतू यादव और पार्षद कमलेश कालरा के बीच चल रहे विवाद के बीच शनिवार को बड़ा मोड़ आ गया। जीतू यादव ने भाजपा और महापौर परिषद से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक पार्षद के बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से जानकारी ली जा रही थी। इसी के बाद जीतू यादव ने पदों से इस्तीफा दे दिया।jeetu Yadav Indore MP 3

घटना के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध ली थी। किसी भी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया। घटना के पांच दिन बाद गुरुवार रात सांसद शंकर लालवानी ने इंटरनेट मीडिया पर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पोस्ट डाली। इसके कुछ देर पहले ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी कालरा के घर पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें-  भोपाल के संजीवनी क्लीनिकों में दूर होगी डॉक्टरों की किल्लत: NHM ने संविदा चिकित्सा अधिकारियों के जारी किए नियुक्ति आदेश; बस्तियों में मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा