भाजपा के हुए ‘कोल्हान टाइगर’, पूर्व CM चंपई सोरेन को शिवराज और हिमंता ने दिलाई सदस्यता
भाजपा के हुए 'कोल्हान टाइगर', पूर्व CM चंपई सोरेन को शिवराज और हिमंता ने दिलाई सदस्यता

कटनी। भाजपा के हुए ‘कोल्हान टाइगर’, पूर्व CM चंपई सोरेन को शिवराज और हिमंता ने सदस्यता दिलाई।झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले, कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
रांची के शाखा मैदान में आयोजित विशाल कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बड़ा झटका है।
सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के खेमे में झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हो गए हैं। यह झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी ने उनको शामिल करने से पहले एक विशाल कार्यक्रम रांची के शाखा मैदान में रखा था। इस अभिनंदन मिलन कार्यक्रम में झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहति प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद थे।
कोल्हान टाइगर के नाम से हैं मशहूर
आपको बता दें कि चंपई सोरेन को कोल्हान टाइगर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने मजदूरों की हित के लिए कई बार आवाज उठाई है। उनको आंदोलन इतने बड़े होते थे कि उद्योपति उनकी किसी भी बात को टाल नहीं पाते थे।