Site icon Yashbharat.com

Shivnath Express Train Rout: अब इतवारी से कोरबा तक चलेगी शिवनाथ एक्सप्रेस

22 11 2020 tejas train 1200

Shivnath Express Train Rout: अब इतवारी से कोरबा तक चलेगी शिवनाथ एक्सप्रेस। बिलासपुर में अमरकंटक व सारनाथ एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को अब 7.35 बजे तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शिवनाथ में सवार होकर यात्री कोरबा पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

लंबे अरसे से अधूरी चल रही गेवरा रोड- कोरबा- इतवारी पैसेंजर कम एक्सप्रेस अब वापस कोरबा आएगी। रेल प्रबंधन ने इतवारी- बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन कोरबा तक विस्तार कर दिया। शुक्रवार को पहली बार ट्रेन इतवारी से कोरबा पहुंचेगी। इससे बिलासपुर से सुबह एक ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन द्वारा कोरबावासियों की मांग पर बिलासपुर- इतवारी एक्सप्रेस का विस्तार कोरबा- गेवरा रोड़ तक कर दिया गया था, पर वापसी में यह ट्रेन बिलासपुर में आकर रूक जाती था। इससे इतवारी से आने वाले यात्रियों को बिलासपुर में दूसरी ट्रेन में सफर करना पड़ता था। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लंबे अरसे से क्षेत्रवासी इस ट्रेन को पूर्ण से कोरबा से चलाने की मांग कर रहे थे। आखिरकार रेल प्रबंधन ने 16 साल बाद इसे मंजूरी दे दी। इसके साथ शुक्रवार को सुबह बिलासपुर तक आने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस अब कोरबा तक आएगी। इससे इतवारी से सीधे कोरबा तक यात्रियों को सुविधा मिल जाएगी। साथ ही बिलासपुर में अमरकंटक व सारनाथ एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को अब 7.35 बजे तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शिवनाथ में सवार होकर यात्री कोरबा पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

उधर शिवनाथ एक्सप्रेस के कोरबा तक आने से यात्रियों को जहां बड़ी राहत मिलने वाली है, वहीं दोपहर 2.50 बजे स्पेशल पैसेंजर बनकर कोरबा आने वाली गाड़ी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होने के बाद दोपहर में स्पेशल पैसेंजर बनकर कोरबा आ रही थी। इससे दोपहर में यात्रियों को ट्रेन में सफर करने मिल रहा था। अब 29 सितंबर से रेल प्रबंधन इस ट्रेन के बदले कोई दूसरी ट्रेन चलाता है या बंद करता है। इस संबंध में स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बिलासपुर से सात बजे छूट 8.55 बजे पहुंचेगी कोरबा

शिवनाथ एक्सप्रेस इतवारी से रात 11.55 बजे छूट कर बिलासपुर सुबह 7.05 बजे पहुंचती है। इसे कोरबा तक विस्तार करने पर यह ट्रेन बिलासपुर में 10 मिनट रूकने के बाद 7.15 बजे कोरबा के लिए रवाना होगा। जो 7.40 बजे अकलतरा पहुंच 7.42 बजे छूट कर नैला 7.55 बजे पहुंचेगी। यहां से 7.57 बजे छूटकर चांपा 8.10 बजे पहुंच कर 8.12 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 8.55 बजे कोरबा पहुंचेगी।

Exit mobile version