Shani Margi: शनि देव हुए मार्गी, शनि की सीधी चाल दिखाएगी कमाल, किस राशि मे क्या होगा प्रभाव, जानिये

Shani Margi: शनि देव हुए मार्गी, शनि की सीधी चाल दिखाएगी कमाल, किस राशि मे क्या होगा प्रभाव, जानिये

Shani Margi शनि कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार रात 8.30 बजे मार्गी हुए। शनि के मार्गी होते ही 12 राशि के जातक राहत का अनुभव करेंगे। कुछ राशि के जातकों के लिए उन्नति व प्रगति के द्वार खुलेंगे।

सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक मामलों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शनिदेव के मार्ग परिवर्तन का असर उज्जैन विकास व नगर निगम की कार्यप्रणाली में बदलाव के दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन होगा

शनि ग्रह वर्तमान में कुंभ राशि पर गोचर कर रहे हैं और वक्री अवस्था में हैं। 15 नवंबर की रात 8:30 बजे शनि ग्रह मार्गी हो गए। शनि के मार्गी होते ही व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन होगा।

बंद पड़े कामों की गति तेज होगी, जिन लोगों ने नया व्यापार व्यवसाय शुरू किया है उन्हें राहत का अनुभव होगा। बाहरी स्रोतों के माध्यम से व्यापार की क्रिया विधि बढ़ सकेगी जिससे आर्थिक मामलों के नुकसान रिकवर होंगे।

शनि की सीधी चाल दिखाएगी कमाल, यह होगा

उज्जैन नगर निगम में भी होगा परिवर्तन

शनि ग्रह प्रशासन तथा अन्य प्रकार के कॉर्पोरेट सेक्टर का भी कारक माना जाता है। सड़क परिवहन एवं भूमि भवन आदि से जुड़े मामलों में गति की स्थिति को नियंत्रित करने का कार्य भी शनि महाराज के पास है।

मार्गी होने के बाद उज्जैन नगर निगम प्रशासन से जुड़े बड़े परिवर्तन होंगे। हाल ही में हाईकोर्ट ने जो आदेश निकाला है, उसके अनुसार शासन की गतिविधि बढ़ेगी ओर कई प्रकार के विभागीय बदलाव संभव है।

राशियों पर ऐसा रहेगा शनि का प्रभाव

Exit mobile version