Monday, May 4, 2026
Latest:
FEATUREDछत्तीसगढ़

Sex Recket Raid: तालपुरी कॉलोनी में देह व्यापार, पुलिस की में छापेमारी 30 से ज्यादा युवक-युवतियां पकड़े गए

Sex Recket Raid: तालपुरी कॉलोनी में देह व्यापार, पुलिस की में छापेमारी 30 से ज्यादा युवक-युवतियां पकड़े गए  दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर कई संदिग्ध जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। सभी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है। बताया जा रहा है सभी संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां कई लोग अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए है। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने करीब आज सुबह 4 बजे दबिश दी है। 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी है। सभी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए हैं।

वहीं पुलिस को कई गाड़ियां भी लावारिश हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि किसी गाड़ी में नंबर भी नहीं लिखा है और न ही किसी गाड़ी के कोई मालिक नहीं है। पुलिस ने सभी गाड़ियों को क्रेन से थाना ले जाया गया है। आपको बता दें कि इस कॉलोनी में कुछ साल पहले इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई थी। जिसके बाद अब दूसरी बार ये कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस लगातार कार्रवाई की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम