Tuesday, April 7, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATUREDराष्ट्रीय

Sex Raid: घर में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार; आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

Sex Raid: घर में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार; आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद। महाराजगंज के अमरुतिया वार्ड में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं जिनसे देह व्यापार की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रैकेट के अन्य सदस्यों और संरक्षण देने वालों की जांच कर रही है।

Sex Raid: घर में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार; आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
महराजगंज शहर के एक मोहल्ले में कोतवाली पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन महिलाएं व दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इस मोहल्ले के एक घर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। इससे पास पड़ोस के लोग परेशान थे।

छापेमारी में कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान मौके से अनेक बीयर की बोतलें व कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। इन सामग्रियों के आधार पर पुलिस को पुख्ता साक्ष्य मिला है कि वहां देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है, कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। इसे शहर के बीच संरक्षण कैसे मिल रहा था। Sex Raid: घर में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार; आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि