शासकीय तिलक महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
शासकीय तिलक महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समाप
कटनी- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना की सम्मिलित इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर 6 फरवरी से 12 फरवरी ग्राम बिजौली मजगामा में आयोजित किया गया यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग डॉ अतुल कुमार डॉक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह शिविर विभिन्न प्रकार की जागरूकताओं से युक्त रहा ग्राम बिजौरी और मझगवां में शिविर प्रतिभागियों ने जाकर के डिजिटल साक्षरता मतदाता जागरूकता एस ए आर के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया विभिन्न प्रकार की अन्य गतिविधियों नुक्कड़ नाटक रैली समझाइए आदि के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पेड़ लगाओ पर्यावरण सुधारो जल संरक्षण नशा उन्मुक्त समाज निर्माण आदि विभिन्न विषयों के माध्यम से समाज में जन जागरूकता का अभियानचलाया। इस शिविर में बड़वारा विधायक माननीय धीरेंद्र बहादुर सिंह कटनी जिले के कलेक्टर आशीष तिवारी एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी बड़वारा तहसीलदार ऋषि गौतम चंदन सुब्रत जैन विधिक प्राधिकरण के सम्मानित सदस्य गण की उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण रही सभी लोगों ने राष्ट्रीय एकता के विषय में विचारों को व्यक्त किया और बताया कि भारत देश विविधताओं में एकता की पहचान रखता है समझ में सद्भाव बनाए रखना भारतीय सभ्यता और संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है। इस शिविर में जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत सितारों की महफिल कार्यक्रम और दिल्ली परेड में सम्मिलित होने के लिए भी विद्यार्थियों को भी विभिन्न प्रकार से जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर जिला संगठक डीआर रूकमणि प्रताप सिंह तथा तथा मानव जीवन विकास समिति सचिव निर्भय सिंह और उनकी टीम के सभी सम्मानित सदस्यों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया उनके अनुभवों ने नए स्वयंसेवकों को अनुशासन और नेतृत्व की भावना से प्रेरित किया। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता रहा और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी शिविर में कलेक्टर और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर शोभाराम मेहरा के द्वारा विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। डॉक्टर माधुरी गर्ग ने अंत में सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।।








