katniमध्यप्रदेश

अलग अलग हादसों मे गम्भीर घायलों को एम.जी.एम. हॉस्पिटल कराया गया में भर्ती

...

अलग अलग हादसों मे गम्भीर घायलों को एम.जी.एम. हॉस्पिटल कराया गया में भर्त

कटनी -स्लिमनाबाद थानाअमगवा समीप दो मोटर सायकल मे भिड़ंत हो गयी घायल को एम जी एम हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है अंतर्गत ग्राम प्राप्त जानकारी अनुसार मरीज शिवम कुशवाहा उम्र 25 वर्ष पिता सुकल कुशवाहा निवासी ग्राम अमगवां थाना रीठी जिला कटनी किसी काम से भरदा थाना स्लीमनाबाद से अमगवां जाते वक्त भरदा में विपरीत दिशा से आ रही नोटर साइकिल वाले ने टक्कर मार दी। शिवम के सिर में गम्भीर चोट लगी व बेहोश हो गया।

शिवम को गम्भीर हालत में रात्रि को ही एम.जी.एम. हॉस्पिटल लेकर पहुंचे एवं सी.टी. स्कैन करवाया गया।शिवम के दिमाग में खून बह गया था। रात्रि में ही एम.जी.एम. हॉस्पिटल के न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. सुशान्त शिवाजी पाटिल द्वारा मरीज का ऑपरेशन किया। अब मरीज की हालत स्थिर है।

 

इसी तरह एक अन्य हादसे मे फोर व्हीलर वाले ने पीछे से महिला को मारी टक्कर गम्भीर हालत में किया एम.जी.एम. हॉस्पिटल में भर्ती जानकारी अनुसार मीना बैरागी उम्र 45 वर्ष पति शान्तिदास बैरागी निवासी ग्राम विरमा थाना मैहर जिला मैहर चंदिया से किसी काम से अपने देवर के साथ लौटकर मैहर जा रही थी, चाका बायपास पहुंची थी तभी पीछे से 4 व्हीलर वाले ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मीना की गाड़ी में टक्कर मार दी। मीना बैरागी के सिर, हाथ, पैर में गम्भीर चोट लगी। मोना बैरागी को उनके परिजन एम.जी.एम. हॉस्पिटल पहुंचे। मरीज के सिर में गम्भीर वोट लगी थी। एम.जी.एम. हॉस्पिटल के न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. सुशान्त शिवाजी पाटिल ने रात्रि में लगातार चार घण्टे ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई। मरीज की हालत में अब सुधार है।

 

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि

Related Articles

Back to top button