September Banks Holidays 2021: सितंबर का महीना शुरू होने वाला है, इसके साथ ही इस माह क्षेत्रीय त्योहारों की लाइन लगने वाली है, जिस वजह से छुट्टियां भी निर्धारित की गई हैं।
अगर आपको इस महीने बैंक में जरूरी काम है या फिर आप अपने काम से छुट्टी लेने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले जरूरी है कि आप ये जान लें कि इस माह कब-कब छुट्टियां पड़ने वाली हैं।

List of Holidays in September 2021
देश में सार्वजनिक अवकाश के साथ-साथ बैंक की छुट्टियां भी हैं। इन छुट्टियों के दिन बैंक का बंद होना तय है। बतादें कि भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहती हैं, इसके अलावा इस माह और किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाली है उन अवकाश पर एक नजर डालते हैं।
