कटनी हरदुआ आउटर पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, GRP ने शुरू की जांच

motion photo 2624866655936818306

कटनी हरदुआ आउटर पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, GRP ने शुरू की जां

कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के हरदुआ आउटर क्षेत्र में सोमवार तड़के एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी सुबह करीब 4:30 बजे स्टेशन मास्टर को मिली, जिसके बाद तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

GRP पुलिस ने अज्ञात मृतक का मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल GRP कटनी से संपर्क करे, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा सके।

इसे भी पढ़ें-  प्रस्फुटन समितियों को दिया प्रशिक्षण, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर,हीरापुर कौड़िया सेक्टर में आयोजित हुई क्षमता वर्धन कार्यशाला, पांच गांवों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा