मध्यप्रदेश

Selfie के साथ टिकट के दावेदार भी कतार लगाकर दिग्विजय सिंह से मिले

जबलपुर। सेल्फी के साथ कांग्रेस की पंगत के साथ संगत कार्यक्रम रविवार को दद्दा परिसर में हुआ। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाया और उन्हें एकजुटता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्र के नेता, कार्यकर्ता, टिकट के दावेदार भी कतार लगाकर दिग्विजय सिंह से मिले।

कतार में लगे, सेल्फी की चाहत –

दद्दा परिसर में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से सुबह से ही नेता मौजूद थे। दिग्विजय सिंह तकरीबन एक बजे यहां पहुंचे। सभी दावेदारों और अन्य नेताओं ने एक साथ मिलने की कोशिश की तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि सभी कतार में आएं। इससे नेता कतार में लग गए। नेताओं ने दिग्विजय सिंह से कहा कि यहां सेल्फी लेने मना किया जा रहा है। इससे दिग्विजय सिंह ने कहा कि सेल्फी का जमाना है जरूर सेल्फी लीजिए।

शपथ दिलाई गई –

दिग्विजय सिंह पंगत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठे और खाना खाया। इस दौरान सभी से शपथ भी दिलाई कि वह आपस में समन्वय बनाए रखेंगे और कांग्रेस के लिए काम करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply