देखें, ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने बदला लिया, पाकिस्तान में मिसाइल स्ट्राइक, 9 जगह तबाह सेना बोली न्याय हुआ जय हिंद
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान में की मिसाइल स्ट्राइक, 9 जगह तबाह की गई है यह आतंकी लांच पैड पीओके बहावलपुर में की गई।

इस हमले के बाद भारतीय सेना ने बयान जारी किया और कहा कि आतंक का खात्मा करना भारतीय सेना का मकसद है। पाक सेना इसका टारगेट नहीं थी। इस इस्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा भारत माता की जय। आतंकी मसूद अजहर के ठिकाने भी भारत के धुंआधार हमले में तबाह हुए हैं। भारतीय सेना ने लिखा न्याय हुआ जय हिंद।
भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।
ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 3 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसमें एक नेपाल का टूरिस्ट भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था।

