महानदी में मिली ढीमरखेड़ा के ख़मतरा से लापता मनोज साहू की लाश, तलाश के दौरान एसडीआरएफ की टीम व पुलिस को मिली सफलता

318063

कटनी(YASHBHARAT.COM)। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम खमतरा से लापता मैकेनिक मनोज साहू की लाश महानदी से बरामद कर ली गई है। मनोज साहू के लापता होने के बाद उसकी मोटर साइकिल महानदी के किनारे लावारिस हालत में मिली थी। जिसके बाद से ही पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर महानदी में मनोज की तलाश कर रही थी। जिसमें पुलिस को सफलता मिली और मनोज साहू की लाश महानदी से ही बरामद कर ली गई। मनोज पूरे कपड़े और जुते भी पहने हुए है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मनोज ने आत्महत्या की या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। जिसके बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें-  महिला टीआई कहती थीं- एएसपी के बंगले में चली जाओ…, सिवनी में युवती के सनसनीखेज आरोपों से पुलिस महकमे में हड़कंप