Site icon Yashbharat.com

School Reopening Latest News: स्कूल कब से खुलेंगे, सरकार ने दिया इस सवाल का जवाब, आप भी जान लीजिए

School Reopening

School Reopening

School Reopening Latest News: कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के मद्देनजर देश के तमाम स्कूलों को अस्थायीतौर पर बंद कर दिया गया था। यहां तक की 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। लेकिन अब देश में कोरोना की दूसरी लहर पर लगाम कस चुकी है और अधिकांश राज्य अब अनलाॅक की ओर बढ़ रहे हैं। राज्यों में टीकाकरण का कार्यक्रम जोरों-शोरों से जारी है। लेकिन अभिभावक और बच्चों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर स्कूलों को कब से खोला जाएगा?

शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक प्रेस वार्ता में नीति आयोग सदस्य वीके पाॅल ने स्कूलों कोे खोलने पर निर्णय लेते हुए कहा कि स्कूलों को दोबारा तब ही खोला जाएगा जब अधिकांश शिक्षकों को टीका लग जाएगा साथ ही बच्चों में संक्रमण के प्रभाव के बारे में वैज्ञानिक जानकारी सामने आएगी।

यह समय बहुत ही जल्द आना चाहिए। हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि विदेशों में स्कूल खोले तो गए थे, लेकिन संक्रमण के कारण उन्हें बंद भी करना पड़ा था। हम चाहते हैं कि ऐसी स्थिति भारत की न बने, हम अपने छात्रों और शिक्षकों को ऐसी स्थिति में नहीं देखना चाहते हैं। डाॅ पाॅल ने साफतौर पर कहा कि ‘‘जब तक हमें यह विश्वास नहीं हो जाता है कि अब महामारी हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी तब तक हम ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे’’।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और एम्स के हालिया सर्वेक्षण के संदर्भ में डाॅ पाॅल ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में भी कोविड-19 के खिलाफ एंटीबाॅडी विकसित हो गई है और इसलिए अगर देश में कोई तीसरी लहर आती है तो वे इससे प्रभावित नहीं हो सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि स्कूल खुल सकते हैं और बच्चों को अब सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता भी नहीं है।

डाॅ पाॅल ने कहा कि ‘‘कई चीजें हैं, जो हम अभी भी नहीं जानते हैं। स्कूलों को फिर से खोलना एक अलग विषय है क्योंकि यह न केवल छात्रों के बारे में है, बल्कि इसमें शिक्षक, गैर-शिक्षण, कर्मचारी आदि शामिल हैं। कई चीजें है विचार करने के लिए कि यदि वायरस अपना रूप बदलता है तो आज यह बच्चों में हल्का है, लेकिन क्या होगा यदि यह कल गंभीर हो जाए’’।

देश में कोविड -19 मामलों में गिरावट के साथ, जैसे-जैसे दूसरी लहर घट रही है, सरकार ने एक बार फिर दोहराया कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। सरकार ने कहा कि बच्चों को कोविड -19 का अधिक जोखिम नहीं हो सकता है, लेकिन तैयारी जरूरी है।

Exit mobile version