School Reopen: 1 जुलाई से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, 20 जून से 6th To 12th की लगेंगी Classप्र।देश में लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्राइमरी स्कूल अब एक जुलाई से खुलेंगे। वहीं छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 20 जून से सुबह की पाली में लगेंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं एक जुलाई से लगेंगी। वहीं छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली में संचालित होंगी। एक जुलाई से सभी स्कूल नियमित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।