School Principal Suspend: 1 प्राचार्य निलम्बित, 5 के खिलाफ शो कॉज़ नोटिस जारी। इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्कूल की अलग-अलग कार्य योजना बनाई जाए। इसका लक्ष्य 90% रिजल्ट होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने एक स्कूल के प्राचार्य को सस्पेंड करने एवं पांच प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
स्कूलों की रंगाई-पुताई कराओ
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये है कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी शासकीय स्कूलों में अभियान चलाकर रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाये। सभी स्कूलों में यह सुनिश्चित किया जाये कि बिजली और पंखें की पर्याप्त व्यवस्था रहे। साथ ही स्कूलों में डस्टबिन, पीने के पानी और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित हो।
सबसे खराब रिजल्ट वाले पांच प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी
सभी शासकीय स्कूलों में न्यूनतम 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने का लक्ष्य निर्धारित करते हुये स्कूलवार कार्ययोजना तैयार की जाये। जिले में उन्होंने गत वर्ष के परीक्षा परिणामों की गहनता से समीक्षा करने के निर्देश दिये और कहा कि बाटम-5 में रहने वाले स्कूलों के प्राचार्यों के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाये। उन्होंने बैठक में परीक्षा परिणाम में उदासिनता और लापरवाही दिखने पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बेटमा के प्राचार्य को निलंबित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंगलेश व्यास और सहायक संचालक श्रीमती पूजा सक्सेना सहित जिले के लगभग डेढ़ सौ से अधिक हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने शैक्षणिक तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में प्राचार्यों से सीधा संवाद किया। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार लाने के संबंध में चर्चा की। रिक्त पदों के संबंध में और अन्य कमियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि स्कूलों में इस तरह का शैक्षणिक वातावरण तैयार करें, जिससे की बेहतर से बेहतर परिणाम प्राप्त हो। शैक्षणिक कार्य में किसी भी तरह कि लापरवाही और उदासिनता नहीं बरती जाये।
शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला सुनिश्चित हो
क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला सुनिश्चित हो। बच्चों की स्कूलों में नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाये। पालकों और बच्चों से नियमित संवाद रखा जाये। शिक्षकों की भी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो।
पूरे जिले में स्कूल प्रारंभ होने के समय प्रति दिन की जाने वाली गतिविधियों को एक जैसा बनाने के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये। उन्होंने स्कूलों में इन गतिविधियों के निर्धारण, स्कूलों की कमियों, परिणामों को बेहतर बनाने, कमियों को दूर करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के संबंध में स्कूलों से सुझाव प्राप्त कर अपने अभिमत सहित प्रस्ताव देने के लिये प्राचार्यों के कोर ग्रुप विषयवार बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अगले जुलाई माह में पुन: बैठक ली जायेगी।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि सभी शिक्षक अपने कार्यों को संपर्ण तथा इमानदारी से करें। समाज में उन्हें बेहतर कार्यों से विशेष सम्मान मिलेगा, जिससे उन्हें अलग तरह की आत्मानुभूति एवं आनंद प्राप्त होगा। शिक्षक समाज सुधारक है। उन्होंने निर्देश दिये कि स्कूलों में शिक्षक एवं कर्मचारियों के भुगतान एवं अन्य कार्यालयीन कार्यों को प्राथमिकता, इमानदारी एव पारदर्शिता के साथ किया जाये। उन्होंने ने स्कूलों में रिक्त पदों की पूर्ति अतिथि शिक्षकों से की जाये।
Related Articles
-
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026: कटनी में अग्रवाल नवयुवक मंडल का पांचवां विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 45 लोगों ने किया रक्तदान -
कटनी रेलवे स्टेशन लूट: दिनदहाड़े यात्री से ₹3 हजार की लूट, सुरक्षा पर सवाल -
पितृपक्ष पर रानी कमलापति से गया के बीच कटनी होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव को ध्यान में रखकर रेलवे का निर्णय -
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ही गणेश विसर्जन के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी रहे मुस्तैद, घूम घूम कर विसर्जन घाटों पर लेते रहे प्रतिमा विसर्जन की स्थिति का जायजा -
एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है, हद है”: न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की धृष्टता पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का करारा पलटवार -
सीबीएसई को मिला नया ‘कप्तान’: 2001 बैच के IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए अध्यक्ष; 4 महीनों में तीसरी बार बदला गया प्रमुख -
NASA का 3,500 करोड़ का ‘स्विफ्ट’ टेलीस्कोप बचाने का मिशन फेल: 250 करोड़ का ‘लिंक’ स्पेसक्राफ्ट जलकर नष्ट, नवंबर में धरती पर गिर सकता है दूरबीन -
रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट -
डिंडौरी में आफत की बारिश: उफान पर नर्मदा नदी, जोगी टिकरिया पुल डूबा; जबलपुर-अमरकंटक व शहडोल मार्ग बंद, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा -
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 10 दिन चलेगा महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त -
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
मानसून की विदाई के बीच देश भर में आफत की बारिश: MP, UP और बिहार समेत 10 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट -
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘स्टेटहुड’ पर भारी हंगामा: उमर अब्दुल्ला ने पेश किया प्रस्ताव, 30 मिनट स्थगित रही कार्यवाही; बीजेपी पर साधा निशाना -
एम.पी. में सार्वजनिक परिवहन के नए युग का आगाज: CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कीं ‘सुगम परिवहन’ और ‘पीएम ई-बस सेवा’ -
पर्यूषण पर्व: श्री 1008 वांसपूज्य भगवान के निर्वाण के कल्याणक दिवस पर चढ़ाए गए लाड़ू -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक
