
School Admission Open: शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की कक्षा 7वीं से 12वीं तक विभिन्न कक्षाओं के 99 छात्रों के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 7वीं 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की कक्षाओं में रिक्त कुल 99 सीटों को विद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मैरिट के आधार पर भरा जाना है। जिस हेतु अंतिम तिथि 12 जुलाई तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है।
कक्षावार रिक्तियां
प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कटनी ने बताया कि शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 7वीं हेतु कुल 8 रिक्त सीट है जिस हेतु उम्र 11 से 14 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह कक्षा 8वीं हेतु रिक्त 8 सीटों के लिए उम्र 12 से 15 वर्ष तथा कक्षा 9 वीं की 1 रिक्त सीट हेतु उम्र 13 से 16 वर्ष निर्धारित है।
जबकि कक्षा 10वीं हेतु 16 रिक्त सीटों के लिए उम्र 14 से 17 वर्ष पूर्व परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जबकि कक्षा 11वीं की रिक्त 20 सीटों के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के वर्ष मे तथा कक्षा 12वीं हेतु रिक्त 28 सीटों के लिए पूर्व कक्षा 11 की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
योग्यता एवं शर्ते
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश हेतु विकलग विद्यार्थियों को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट रहेगी। पिछली कक्षा में न्युनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। कक्षा 11वी में प्रवेश के लिये आयु सीमा में प्रतिबंध नहीं है. बशर्ते विद्यार्थी दसवी कक्षा की परीक्षा उर्बीण करने के वर्ष में प्रवेश मांगा हो। इसी प्रकार विद्यार्थी को कक्षा 12वी में प्रवेश के लिये कोई ऊपरी एवं निचली आयुसीमा में प्रतिबंध नहीं है, बशर्ते कक्षा 11 वी उर्बीण करने के वर्ष में प्रवेश मांगा हों। अभ्यार्थी का प्रोफाइल पंजीकरण अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहियें।
आरक्षण कुल सीट में से अनुसूचित जनजाति के लिये 85 प्रतिशत पीवीटीजी वर्ग के लिये 5 प्रतिशत एवं अधिसूचित घुमक्कड, अर्द्धघुमक्कड समुदाय के वे विद्यार्थी जो अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद, उग्रवाद, कोविड़ आदि के कारण खो दिया है, विधवा कि संतान, दिव्यांग, दिव्यांग माता पिता की संतान, अनाथ, भूमि दाता जिन्होने विद्यालय भवन के लिये भूमिदान किया हो, की संतान के लिये 10 प्रतिशत सीट आरक्षित है।
ऐसी छात्राए जो उपरोक्त में से किसी श्रेणी के अंर्तगत प्रवेश के लिये आवेदन करना चाहते है उन्हे संबधित श्रेणी का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा कारण अनिवार्य होगा। प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया एमपीएसएआरए द्वारा जारी प्रवेश के मापदण्ड के अनुसार होगी। आवेदन विद्यालय की मेल आई डी ggshtwd@gmail.comमें अपलोड कर या विद्यालय समय सुबह 10.30 बजे से भााम 4ः30 बजे तक जमा कर सकते है। गलत अभिलेखों के आधार पर प्रदेश उपरांत प्राचार्य द्वारा तत्काल प्रवेश निरस्त कर दिया जावेगा। जिस पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जावेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी छात्रा के माता-पिता, अभिभावक की होगी।
प्रवेश संबंधी आवश्यक दस्तावेज
प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति के तहत पूर्व कक्षा के अंकसूची की प्रमाणित छायाप्रति, प्रोफाइल पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आई.डी. की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, छात्रा की नवीनतम फोटो (पासपोर्ट साइज नाम एवं कक्षा लिखा हुआ) 03 प्रति, छात्रा के साथ माता पिता, अभिभावक की फोटो 2 नग, एक्टिव बैंक खाता की छायाप्रति, आरक्षण से संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु 7805062824, 9301551600, 9589572600, 7024357419. 9131747511 एवं 9407820602 पर संपर्क किया जा सकता है।








