Sbi बैंक से मिले 4 कोरोना संक्रमित, अब भोपाल में कोरोना पॉजिटिव हुए 3401
भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को भोपाल में 66 कोरोना से संक्रमित नए मरीज मिले।
चार इमली क्षेत्र में फिर कोरोना से संक्रमित मरीज मिला। कोरोना पॉजिटिव अरेरा कॉलोनी से तीन लोगों की रिपोर्ट आई है।
इब्राहिमगंज क्षेत्र में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। सीआरपीएफ कैम्प से दो जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
एसबीआई बैंक से चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हमीदिया अस्पताल से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
जहांगीराबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। चौकसे नगर करोंद से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
गौरीशंकर परिसर कटारा हिल्स से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बावडिया कला से तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले।
लखेरापुरा क्षेत्र से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
साथ ही जीएमसी से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
भोपाल में अब तक कुल
मरीजो की संख्या 3401
कुल ठीक हुए 2577
कुल मौत 116
कुल एक्टिव केस 708








