Sunday, May 3, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Sarkari Naukri : 10वीं पास, ग्रेजुएट के लिए यहां बंपर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

BPNL Recruitment 2020: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अच्छा मौका है। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने अपने यहां 1343 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन BPNL जारी कर चुका है। यहां खास बात ये है कि इन पदों के लिए 10वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए स्नातक पास, 12वीं पास और 10वीं पास उम्मीदवार अपनी योग्यता के मुताबिक विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में 10वीं पास उम्मीदवार के पास भी सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। हालांकि इसके अलावा भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने अपने नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों के लिए विभिन्न योग्यताएं भी निर्धारित की है।

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक विभाग में कुल 1343 पद खाली हैं। इनमें से 97 पद स्किल सेंटर इंचार्ज के लिए हैं जबकि 188 पद स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर पद के लिए हैं।सबसे ज्यादा 959 पद स्किल एडमिशन कंसल्टंट और 1 पद वेटनरी एडवांसमेंट सेंटर ऑपरेटर का है। इसके अलावा 99 पद ऑफिस असिस्टेंट के लिए खाली हैं। ऐसे में भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) द्वारा ये बंपर वैकेंसी निकाली गई है।

BPNL Recruitment 2020: शैक्षणिक योग्यता

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) द्वारा निकाली गई 1343 पदों की वैकेंसी के तहत उम्मीदवारों के लिए पद के मुताबिक विभिन्न अहर्ताएं निर्धारित की गई है। इसके तहत स्किल सेंटर इंचार्ज के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। इसी तरह स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना जरुरी है। स्किल एडमिशन कंसल्टंट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना और स्किल एडमिशन कंसल्टंट के लिए 10वीं पास होने के साथ ही कम्प्यूटर और इंटरनेट का ज्ञान होना जरुरी है।

वहीं ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट के लिए भी उम्मीदवार के लिए 10वीं पास होने के साथ ही कम्प्यूटर की जानकारी और हिन्दी, इंग्लिश टाइपिंग को अनिवार्य किया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि योग्य उम्म्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम