Sunday, May 10, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी मझगवां समीप टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई कार 5 युवक की हालत गंभीर

कटनी मझगवां समीप टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई कार 5 युवक की हालत गंभ

कटनी -जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवा टोल प्लाजा समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मझगवां फाटक के आगे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और फाटक पार करने के कुछ ही देर बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते कार सीधे पेड़ में जा घुसी। हादसे के वक्त कार में सवार पाँच युवक अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, सभी पाँचों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि