Site icon Yashbharat.com

Sanjay Tiger Reserve Area: सीधी में बेटी को बचाने तेंदुए के पीछे दौड़ती रही मां

14 02 2021 balaghat demo tiger

Sanjay Tiger Reserve Area सीधी । संजय टाइगर रिजर्व एरिया क्षेत्र में मंगलवार को फिर एक नाबालिग लड़की को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया है। अपने माता और फूफा के साथ लड़की लकड़ी लेने के लिए जंगल गई हुई थी। लकड़ी बिनने के दौरान तेंदुआ पीछे से आया और झपट्टा मारकर करीब 100 मीटर से अधिक दूर तक लड़की को घसीटकर ले गया।

शोर-शराबा करने पर तेंदुओ जंगल की ओर भाग गया। बता दें कि बेटी को बचाने के लिए मां तेंदुए के पीछे दौड़ती रही लेकिन जब उसने बेटी को जबड़े से छोड़ा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि मंगलवार कि सुबह 8 बजे लवली भाई पुत्री राजकुमार सिंह 9 वर्ष निवासी दादर कुसमी अपने मां और फूफा के साथ पीढा घटिया जंगल में लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे इस दौरान मां और बेटी के आपस की दूरी करीब 50 फीट रही है।

तेंदुआ अचानक पीछे से आ गया और लवली को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भागने लगा। यह देख मां और फूफा हल्ला गुहार करने लगे और उसके पीछे दौड़ पड़े। ऐसे में तेंदुआ ने लड़की को छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी गांव वालों को लगी और सब इकट्ठा हो गए।

मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट हमला: घटना की जानकारी लगते ही संजय टाइगर रिजर्व का अमला मौके पर पहुंच गया। शव का पंचनामा तैयार किया गया इसके बाद पीएम के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार भेज दिया गया है। मृतक के परिवार को तत्कालीन आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

Exit mobile version