मनोरंजनEntertainment

सलमान खान ने राजपाल यादव का किया समर्थन, अवॉर्ड शो में हुए मज़ाक के बाद फैंस भी हुए प्रभावित

सलमान खान ने राजपाल यादव का किया समर्थन, अवॉर्ड शो में हुए मज़ाक के बाद फैंस भी हुए प्रभावित, सलमान ने सोशल मीडिया (X) पर राजपाल का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राजपाल इंडस्ट्री में 30 साल से काम कर रहे हैं और उनके योगदान की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि काम मिलेगा और मिलता रहेगा, चाहे “डॉलर ऊपर हो या नीचे।” सलमान ने कहा कि कभी-कभी बहाव में बातें निकल जाती हैं, लेकिन असल में काम की वैल्यू ही मायने रखती है।

राजपाल यादव पर मज़ाक

राजपाल यादव एक अवॉर्ड शो में शामिल हुए, जहां होस्ट ने उनका मज़ाक उड़ाया।
होस्ट ने कहा:

डॉलर-रुपया कितना भी गिर रहा हो, आपको देने उतने ही रुपये पड़ेंगे, जितने उधार हैं। राजपाल ने शांतिपूर्वक हंसते हुए जवाब दिया कि वे सिर्फ स्थिति समझाना चाहते थे।

 

 सलमान खान का समर्थन

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने राजपाल यादव का समर्थन किया।

उन्होंने ट्वीट किया:

राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार इसलिए चुना है क्योंकि आप अपना काम अच्छी तरह जानते हैं। कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं। अगर देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर जाए या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो भारत में ही है। सलमान ने पहले भी राजपाल की मदद की थी जब वे जेल में थे।

सोशल मीडिया रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद लोग शो के होस्ट को ट्रोल करने लगे। सलमान के ट्वीट पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और सही के लिए बोलने की सराहना कर रहे हैं।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम