कटनी। आज सुबह एक दुखद खबर आई । कटनी के अल्फर्ट गंज निवासी चूना उद्योग के प्रमुख उद्योगपति रहे स्व.सम्पूरन सिंह सलूजा की धर्मपत्नी एवं इकबाल सिंह सलूजा ,हरविंदर सिंह सलूजा (बब्बू) एवं सुरेंद्र सिंह सलूजा (निक्कू) की माता श्रीमती प्रीतम कौर सलूजा अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर आज सुबह गुरुचरणों में विलीन हो गई है।
श्रीमती सलूजा के निधन पर शहर गणमान्य ज़न जनप्रतिनिधियों सामाजिक सहठनों तथा सिख समाज ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। दिवंगत की अंतिम यात्रा निज निवास से शाम 5 बजे नदी पार स्थित शमशान घाट पर जाएगी ।

