FEATURED

Rotomac पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी के ठिकानों पर CBI का छापा, पूछताछ जारी

नई दिल्ली। रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी पर कई बैंकों को 800 करोड़ रुपए का चूना लगाने के आरोप लगने के बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। सीबीआई ने मामले में कोठारी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कानपुर में उनके तीन ठिकानों पर छापा मारा है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और टीम विक्रम कोठारी से पूछताछ कर रही है। खबर है कि टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

yashbharat

रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने पांच सरकारी बैंकों से 800 करोड़ रुपए का घोटाला किया है और वह देश छोड़कर फरार हो गए हैं।

हालांकि, कोठारी ने हाल ही में एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने देश नहीं छोड़ा है और वो भारत में ही हैं। इसके बाद अब उन्हें लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं कंपनी का मालरोड स्थित दफ्तर पिछले एक सप्ताह से बंद है।

विक्रम कोठारी ने बैंक ऑफ इंडिया, इलाहबाद बैंक और यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन ओवरसीज बैंक से 800 करोड़ का लोन लिया था। बताया जा रहा है कि बैंकों ने नियमों की अनदेखी कर कंपनी को यह कर्ज दिया है।

Leave a Reply

Back to top button