Site icon Yashbharat.com

लुटेरी दुल्हन: बिना तलाक लिए चार लोगों से शादी की जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही की

05 10 2020 looteri dulhan 2020105 84536

CG News लुटेरी दुल्हन: पुलिस के अनुसार एक युवती पूजा ने बिना तलाक लिए चार लोगों से शादी की, उनके जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही की थी। गिरफ्तार के दौरान थाने में महिला के चार पति भी पहुंच गए थे। इस दौरान गहमागहमी का माहौल था।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। डाकेश्वर देवांगन ने शादी के बाद पूजा के बारे में जानकारी निकाली तो उसकी मुलाकात उस शख्स से हुई, जिसकी पहले पूजा से शादी हो चुकी है। इसके बाद पता चला कि पूजा बिना तलाक चार लोगों से शादी कर चुकी है।

चार लोगों से शादी

  1. थाने में बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की अदालत में परिवाद दायर किया था।
  2. प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी की थी। उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी। ससुराल में रहने से बचती थी। डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की।
  3. डाकेश्वर पूजा और सास गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहा था। उसी दौरान उसकी मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से हुई। पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी शादी 15 जनवरी, 2016 को संजय नगर, टिकरापारा के आर्यसमाज की मंदिर में हुई थी।
  4. प्रमाण के रूप में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके बाद पता चला कि पूजा इसी तरह से चार से पांच लोगों से शादी कर चुकी है। उसने किसी को भी तलाक नहीं दिया था। वह जेवर-पैसे लेकर निकल लेती थी।
Exit mobile version