Bhopal Crime : लुटेरी दुल्हन फरार, चंगुल में फंसे एक दर्जन लोगों के फोन थाने पहुंचे

05 10 2020 looteri dulhan 2020105 84536

भोपाल Bhopal Crime । पहले तीन शादियां कर चुकी युवती ने व्यापारी युवक से चौथी शादी की थी। इसके बाद वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पति को ब्लैकमेल कर रही थी। शनिवार को छोला मंदिर थाने में केस दर्ज होने के बाद लुटेरी दुल्हन फरार हो गई है। रविवार को मामला सुर्खियों में आने पर एक दर्जन लोगों के फोन थाने में आए। उन्होंने युवती द्वारा उन्हें फंसाने की धमकी देकर उनसे भी रुपये ऐंठने की शिकायत की।

थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले 29 वर्षीय युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी शबनम(परिवर्तित नाम ) के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। रविवार को करीब 12-15 लोगों ने फोन पर शबनम द्वारा उन्हें भी ब्लैकमेल करने की शिकायत की। पुलिस अब शबनम की शिकायत पर अलग-अलग थानों लोगों पर दर्र्ज कराए मुकदमों की जांच कर रही है।

महिला के शिकार बने लोगों से साक्ष्य के साथ लिखित शिकायत मांगी जा रही है। उधर थाने में मामला दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर शनिवार रात से एक युवती के फोटो वायरल हो रहे हैं। इनमें आधुनिक कपड़े पहने युवती रिवाल्वर लहराती दिख रही है।

फरियादी युवक का कहना है कि उसकी पत्नी किसी संगठित गैंग की सदस्य है। गिरोह के लोग युवतियों की मदद से कारोबार करने वाले लोगों को जाल में फंसाते हैं। इसके बाद उन्हें अश्लील तस्वीरें दिखाकर पुलिस केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता