Site icon Yashbharat.com

Road Accident: हाइवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेलर को मारी टक्कर

accident

रायपुर। Road Accident: रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। हादसे में क्लीनर दोनों ट्रकों के बीच फंस गया। जिसे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौजूद रही।

जानकारी के अनुसार धरसीवां पुलिस थाना इलाके में सड़क पर खड़े ट्रेलर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में क्लीनर ट्रक में ही फंस गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्लीनर को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद क्लीनर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा ​है। धरसींवा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Exit mobile version