Sunday, April 26, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Road Accident: तोरणताल पर सड़क हादसे में 5 की मौत, सीएम ने जताया दुख

बड़वानी

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Badwani) से बड़ी खबर मिल रही है। यहां मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र (Maharashtra) की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल तोरणताल पर एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। वही कई घायल बताए जा रहे है।

दरअसल, हादसा मध्य प्रदेश से सटे महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के तोरणमाल हुआ है।यहां बोलेरो वाहन खाई में जा गिरी। 8 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। सभी लोग एमपी के बड़वानी जिले के निवासी थे, जो मंदिर दर्शन करने के लिए तोरणमाल गए थे। यह इलाका आदिवासी बहुल है। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी और स्‍थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

वही घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhaan) ने ट्वीट कर लिखा है कि बड़वानी में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु होने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें, परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ करें।

वही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  (Narottam Mishra) ने ट्वीट कर लिखा है कि बड़वानी में भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की असामयिक मृत्यु होने की दुखद खबर मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम