Road Accident : डंपर ने कोचिंग जा रहे छात्र को कुचला, मौत

images 10 2

शिवपुरी। आज सुबह खनियाधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अश्विनी गांव में एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल पर कोचिंग जा रहे छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में दसवीं के छात्र सोबरन पाल की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालकर मौके से भाग गया। परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली वो मौके पर पहुंचे और घायल लड़के को झांसी लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज फरार डंपर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  कटनी के विकास में एक और बड़ा कदम:झिंझरी बस स्टैंड में 1.15 करोड़ की लागत से बनेंगी 24 आधुनिक दुकानें,महापौर प्रीति सूरी ने किया भूमिपूजन, व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श