Site icon Yashbharat.com

Road Accident जम्मू कश्मीर: हाईवे से खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने हादसे पर जताया दुख

14 01 2021 dindori tractor accident news 2021114 14202

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक निजी यात्री वाहन शुक्रवार को फिसलकर एक गहरी खाई में गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी डी नित्या ने बताया कि यह घटना रामबन जिले के डिगडोले में हुई। उन्होंने बताया कि एक वाहन से टकराने के बाद कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि वाहन रामबन से नील गांव की तरफ जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, मृतकों की पहचान स्थापित करने की कोशिश हो रही है।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के रामबन हादसे में जान गंवाने वालों को लेकर दुख है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।’

पुलिस के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे रामबन से रामसू की तरफ जा रही टाटा सूमो नंबर जेके03ई-3218 जब डिगडोल इलाके में पहुंची, तो अचानक ओवरटेक कर रहा वाहन नंबर जेके04जी-0822 सामने आ गया। सूमो चालक ने अपने वाहन को दूसरे से टकराने से बचाने का प्रयास किया। इसी प्रयास में चालक ने सूमो से नियंत्रण खो दिया और करीब 400 फुट गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे के कुछ समय के बाद पुलिस क्विक रिएक्शन टीम और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। बाद में सैन्य टीम ने भी रेस्क्यू शुरू कर दिया। नीचे खाई तक पहुंचने के लिए रस्सी के सहारे रास्ता बनाया गया

Exit mobile version